फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने हटवाए राजनीतिक दलों के होर्डिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होते ही स्थानीय प्रशासन हरकत में आ गया है। निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। राजनीतिक दलों की ओर से आयोजित की जाने वाली रैली, जनसभा, प्रदर्शन पर बिना इजाजत रोक लगाने के साथ ही बाजार में लगे राजनीतिक दलों के होर्डिंग, पोस्टर और प्रचार सामग्री भी हटाई जा रहीं है।
विज्ञापन

सोमवार को आचार संहिता का पालन करते हुए तहसील और नगर पालिका प्रशासन की संयुक्त टीम ने हरबर्टपुर और विकासनगर मुख्य बाजार आसपास के क्षेत्रों में राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगे राजनीतिक दलों के होर्डिंग हटाए। जबकि कालसी में एसडीएम के निर्देश पर राजस्व और पुलिस कर्मचारियों ने संयुक्त अभियान चलाकर बाजार में लगे होर्डिंग और पोस्टर हटाए। इससे पूर्व एसडीएम कौस्तुभ मिश्र ने राजस्व और नगर पालिका के कर्मचारियों की बैठक लेकर उन्हें लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता का पालन करवाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि आचार संहिता के दौरान निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन का पालन किया जाना जरूरी है। नियमों का पालन नहीं करने वाले राजनीतिक दलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जबकि, कालसी में एसडीएम डॉ. अपूर्वा सिंह के निर्देश पर राजस्व कर्मचारियों और पुलिस प्रशासन ने पुरानी कालसी, कालसी गेट, हरिपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे लगे बैनर और पोस्टर हटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें