फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को कमजोर विषयों की कराई तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

वार्षिक परीक्षा से पूर्व कमजोर छात्रों को दक्ष बनाने के लिए समग्र शिक्षा अभियान के तहत विकासनगर ब्लॉक के संकुलों में आयोजित उपचारात्मक शिक्षण शिविर का सोमवार को समापन हुआ। पांच दिवसीय शिविर में शिक्षकों ने छात्रों को कमजोर विषयों की तैयारी के साथ ही व्यक्तित्व विकास के लिए विभिन्न गतिविधियां कराईं।
विज्ञापन

समग्र शिक्षा अभियान के तहत उपचारात्मक शिविर में सभी छात्रों को प्रत्येक विषय की गहन जानकारी मुहैया कराई गई। कई विषयों मे कमजोर छात्रों के लिए अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन किया गया। इन कक्षाओं में प्रत्येक संकुल के चिह्नित छात्र-छात्राओं को विज्ञान, गणित, अंग्रेजी विषयों की विशेष तैयारी कराई गई। विकासनगर संकुल के प्रभारी सरदार हरजिंदर सिंह ने बताया कि शिविर में विभिन्न विषयों की तैयारी के साथ ही छात्रों के व्यक्तित्व विकास के लिए प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रेरक प्रसंग दिखाए गए। जबकि, शारीरिक और मानसिक विकास के लिए सामूहिक खेलों का आयोजन किया गया। समापन पर छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए उपहार बांटे गए। साथ ही छात्रों के लिए अतिथि भोज कराया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों ने छात्रों से शिविर के अनुभव की जानकारी लेकर गुणात्मक सुधार का आकलन किया। इस दौरान सरिता रानी, राकेेश कुमार, सुमनलता, सुदेश गुप्ता, नरेश तोमर, यासीन अली, अनुपम, संतोष, ऊषा नेगी, शिखा रानी, संजय प्रजापति, किरन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें