फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम से की होटलों पर कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

नगर और आसपास के क्षेत्रों में संचालित होटलों में संदिग्ध गतिविधियों सहित नशाखोरी का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने एसडीएम कमलेश मेहता से कार्रवाई की मांग की है।
मंगलवार को एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में स्थानीय लोगों ने बताया कि विकासनगर के अधिकांश होटलों में संदिग्ध गतिविधियां जोरों पर चल रहीं हैं। यहां कई बार पुलिस छापेमारी के दौरान देह व्यापार के मामले भी सामने आ चुके हैं। साथ ही होटलों से नशे का कारोबार भी संचालित किया जा रहा है। इसकी शिकायत कई बार प्रशासन से की जा चुकी है। बावजूद इसके संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त होटलों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। बताया कि नगर क्षेत्र के अधिकांश होटल आवासीय बस्तियों से लगे हुए हैं। ऐसे में संदिग्ध गतिविधियों के संचालन से शहर का माहौल बिगड़ रहा है। साथ ही शाम के समय महिलाओं का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। जबकि, अधिकांश होटलों में शाम ढलते ही नशे का कारोबार शुरू हो जाता है। इससे स्थानीय युवा नशे के आदी हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने एसडीएम से होटलों में संचालित हो रहीं संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए कड़ी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में संदीप दुबे, उमेश गुप्ता, जोगिंदर सिंह बेदी, विष्णु दुबे, पारस कन्नौजिया, मनोज चौधरी, दिलशाद, विजेंद्र, जॉन, शमशेर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें