फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

150 गांवों की संचार व्यवस्था ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, चकराता
विज्ञापन

रसूलपुर एक्सचेंज में फाल्ट आने की वजह से चकराता एक्सचेंज से जुड़े 150 से अधिक गांवों की दूरसंचार व्यवस्था रविवार रात से ठप है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बैंक, जनाधार केंद्र सहित कई सरकारी और गैरसरकारी कार्यालय में भी कामकाज ठप है।
विज्ञापन

रविवार देर रात विकासनगर के रसूलपुर एक्सचेंज में फाल्ट आने से चकराता एक्सचेंज से जुड़े चकराता, क्वासी, जाड़ी, ठाना, टुंगरा, रिखाड़, पुरोड़ी, मोहना, सुजऊ, मंझगांव, समोग, बिरमऊ, छूटउ, कोरवा, कोटि सहित 150 से अधिक गांव में संचार व्यवस्था ठप है। इससे सोमवार को बैंकों में लेनदेन नहीं हो सका, एटीएम भी ठप रहे। इससे खाताधारकों को परेशानी उठानी पड़ी। उधर, जनाधार केंद्र एवं अन्य सरकारी कार्यालयों में भी इंटरनेट बंद होने से कार्य प्रभावित रहा। स्थानीय निवासी कमल रावत, राहुल चांदना, संजय जैन, अनिल चौहान, मोनित दुसेजा, आनंद राणा आदि का कहना है कि निगम की सेवाएं आए दिन ठप रहतीं हैं। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। कहा कि स्थानीय लोगों के साथ ही बाहर से आने वाले पर्यटकों को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। संपर्क करने पर एसडीओ निर्मल नेगी ने कहा कि एक्सचेंज में आई खराबी ठीक की जा रही है। दूरसंचार व्यवस्था जल्द दुरुस्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें