फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों के प्रशिक्षण में घुसा बाहरी व्यक्ति, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

ब्लॉक संसाधन केंद्र विकासनगर में चल रहे शिक्षकों के सेवारत प्रशिक्षण के दौरान कक्ष में बाहरी व्यक्ति के घुसने से हंगामा हो गया। शिक्षकों ने व्यक्ति को कक्ष से बाहर निकालकर घेर लिया। कक्ष में घुसा व्यक्ति खुद को एक संगठन का सदस्य बताकर प्रशिक्षण की वीडियोग्राफी कर रहा था।
विज्ञापन

कक्ष से बाहर करने पर शिक्षकों की काफी देर तक व्यक्ति से नोकझोंक होती रही। इसके बाद शिक्षकों ने उसे परिसर से बाहर खदेड़ दिया। हालांकि, शिक्षकों की ओर से पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई, लेकिन उन्होंने प्रकरण को विभागीय अधिकारियों के माध्यम से उचित फोरम पर रखने की बात कही है। उल्लेखनीय है कि इन दिनों ब्लॉक संसाधन केंद्र में प्राथमिक शिक्षकों के सेवारत प्रशिक्षण का अंतिम चरण संचालित हो रहा है। मंगलवार दोपहर बारह बजे अचानक एक बाहरी व्यक्ति प्रशिक्षण कक्ष में घुस कर वीडियोग्राफी करने लगा। शिक्षकों का आरोप है कि वीडियोग्राफी करने के दौरान उसने कुछ शिक्षकों से अभद्रता भी की। शिक्षकों ने उससे कक्ष में आने का कारण पूछा तो व्यक्ति ने खुद को एक संगठन का सदस्य बताया। इसके बाद शिक्षकों ने उसे कक्ष से बाहर निकाल कर हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें