फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्यन, रजनीश कबड्डी में दिखाएंगे दम

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

महर्षि अरबिंदो घोष इंटर कॉलेज डाकपत्थर के कक्षा नौ के छात्र आर्यन तोमर और कक्षा सात के रजनीश तोमर का चयन राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रतियोगिता पटना में 22 से 24 फरवरी के बीच संपन्न होगी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए दोनों छात्र मंगलवार को पटना के लिए रवाना हुए। विद्यालय के खेल प्रशिक्षक कुंवर सिंह ने बताया कि छात्रों ने सीमित संसाधनों में अपनी मेहनत से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जगह बनाई है। कहा कि भले ही ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में शिक्षणेत्तर गतिविधियों के संचालन के लिए उचित संसाधन मौजूद नहीं रहते हैं। इसके बावजूद इन विद्यालयों में के छात्र अपनी मेहनत और शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन से राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहरा रहे हैं। कुंवर सिंह ने बताया कि 10 वर्षों में विद्यालय से तीस छात्र-छात्राएं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर चुके हैं। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए रवाना होने से पहले विद्यालय में दोनों छात्रों के सम्मान के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य अरुण डबराल, भरत सिंह चौहान, शूरवीर तोमर, कुशलानंद पुरोहित, प्रतिभा रावत, कमल शर्मा, अंजना राणा, इंद्रजीत कुमार, अमित कोठियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें