फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पतालों में डॉक्टरों की तैनाती न होने से परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

जौनसार बावर परगने सहित पछवादून के सरकारी अस्पतालों में नाक, कान, गला, नेत्र रोग विशेषज्ञ नहीं होने से लोगों को देहरादून की दौड़ लगानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों द्वारा कई बार विशेषज्ञों की तैनाती की मांग गई। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

पांच लाख से अधिक की आबादी वाली पछवादून तहसील में दो सीएचसी और एक संयुक्त चिकित्सालय के साथ ही तीन दर्जन से अधिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और इतने ही उप स्वास्थ्य केंद्र हैं। जबकि, जौनसार बावर परगने की आबादी डेढ़ लाख के करीब है, जिसकी स्वास्थ्य सुविधा के लिए यहां तीन सीएचसी सहित आधा दर्जन पीएचसी और तीन दर्जन उप स्वास्थ्य केंद्र हैं। बावजूद इसके जौनसार बावर सहित पछवादून के किसी भी स्वास्थ्य संस्थान में नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ और नेत्र रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं की गई है। ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए क्षेत्रीय सामाजिक संगठन कई बार यहां के सरकारी अस्पतालों में ईएनटी और नेत्र रोग विशेषज्ञ की तैनाती की मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन

---
विभाग की ओर से प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ईएनटी सर्जन और नेत्र रोग विशेषज्ञ की तैनाती के प्रयास किए जा रहे हैं।
- डॉ. एसके गुप्ता, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें