फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात सुविधा से जुड़ेंगे सभी गांव : पुंडीर

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

प्रत्येक गांव और बस्ती को बेहतर यातायात सुविधा से जोड़ना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। जिन गांवों में वन कानून आड़े आ रहे हैं, वहां वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से भूमि हस्तांतरण का प्रयास किया जा रहा है। क्षेत्र की आधा दर्जन मार्गों के निर्माण के लिए वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

ये बातें सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर ने बृहस्पतिवार को ठाकुरपुर में संपर्क मार्ग निर्माण के लिए भूमि पूजन के दौरान कहीं। इस एक किमी लंबे संपर्क मार्ग के बनने से बस्ती के डेढ़ सौ परिवारों को बेहतर यातायात की सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का विकास प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। प्रत्येक गांव को बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधा से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने गांवों में विकास की योजनाएं लागू करने में बेवजह राजनीति नहीं होनी चाहिए। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय में संपर्क मार्ग निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही संपर्क मार्ग, पेयजल लाइन व बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त होने पर 24 घंटे में सुधारीकरण कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान एमडीडीए अधिकारी शैलेंद्र रावत, सुरेंद्र नेगी, यशपाल नेगी, सुखदेव फर्सवाण, प्रवीन थापा, नर्मदा, अर्चना, राहुल पुंडीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें