फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बालिकाओं को दिए जाएं उचित अवसर’

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए आयोजित कार्यक्रम में पछवादून विकास मंच ने जूनियर हाईस्कूल लक्खनवाला में छात्राओं को खेल सामग्री वितरित की। साथ ही छात्राओं को शिक्षणेत्तर गतिविधियों के माध्यम से आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

मंच संयोजक अतुल शर्मा ने कहा कि बालिकाएं भी बालकों के समान ही प्रतिभावान हैं। प्रत्येक माता-पिता को बालिकाओं को भी हर क्षेत्र में आगे आने के लिए उचित अवसर देने चाहिए। कहा कि बालिकाएं देश का भविष्य हैं, इनकी विकासोन्मुख जरूरतों को पूरा करके स्वावलंबी बनाने का दायित्व समाज के हर वर्ग का है। विद्यालय से घर जाने के बाद अक्सर बालिकाएं घर के काम में अपना समय बितातीं हैं। अभिभावकों को चाहिए कि वे बेटियों को भी खेल के मैदान में जाने दें। कहा कि संपूर्ण व्यक्तित्व विकास के लिए खेल जरूरी हैं। इससे आत्मविश्वास बढ़ने के साथ ही शारीरिक शक्ति भी बढ़ती है। साथ ही बेटियों की नैसर्गिक प्रतिभा में भी निखार आता है। बताया कि ग्रामीण परिवेश की बालिकाओं में कुछ परंपरागत खेलों की नैसर्गिक प्रतिभा होती है। उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने के उचित अवसर मुहैया कराए जाने चाहिए। मंच संयोजक ने खेलों में सफलता हासिल कर चुकी कई महिलाओं का उदाहरण देते हुए छात्राओं और अभिभावकों को प्रेरित किया। इस दौरान सुनील तोमर, संजीव कुमार, सुरेश पाल, मुकेशराज शर्मा, रजनी, सुनीता देवी, मंजीत कौर, संजना वर्मा, नगमा, स्वदेश, शीबा खातून, अंकिता, नीरजा, मो. फैजान, नवीन कुमार, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें