फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेत मुक्ति के लिए निकाली पदयात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर यमुना जल बिरादरी ने रेत मुक्ति आंदोलन को लेकर पदयात्रा निकाली। पदयात्रा में उप खनिज सस्ता व सुलभ कराने और नदियों को खनन माफियाओं से आजाद कराने की मांग की गई। पदयात्रा से पूर्व स्थानीय चौक बाजार में जनसभा का आयोजन किया गया।
यमुुना जल बिरादरी के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. मेजर हिमांशु सिंह ने मांग की कि लोगों को उप खनिज, जल एवं जंगल के अधिकार सुलभ तरीके से मिलने चाहिए। कहा कि सरकार ने इस ओर ध्यान देकर शीघ्र समाधान नहीं किया तो जनता में बढ़ता आक्रोश थामना मुश्किल हो जाएगा। सभा में राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य संजय जैन ने कहा कि जनता की भावनाओं को सरकार और न्यायालय तक पहुंचाने के लिए यमुना जल बिरादरी हर संभव प्रयास करेगी। आंदोलन की शुरुआत ओरिएंटल बैंक चौक के पास धरने से हुई। इसके बाद पदयात्रा पहाड़ी गली होते हुए भीमा वाला यमुना तट पर पहुंची। यमुना तट पर सभी ने मुट्ठी में रेत लेकर सांकेतिक विरोध किया और आगे की लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पदयात्रा में संयोजक हर्षुल शर्मा, तनवीर आलम, रविंद्र सिंह, शेखर राठौर, शिवम भारद्वाज, फरमान, यश शर्मा, आकाश आजाद, बीना चौहान, हरिओम कोहली, सरदार परमजीत सिंह, मुनीर अहमद, मुंतजिर, अरविंद शर्मा, अनिल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें