फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोखंडी में नौवें दिन भी फंसे रहे दिल्ली के पर्यटक

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, चकराता
विज्ञापन

लोखंडी में दिल्ली के चार पर्यटक नौवें दिन भी फंसे रहे। बर्फबारी में फंसे पर्यटकों और उनके वाहनों को सोमवार को भी नहीं निकाला जा सका। बर्फबारी में फंसे पर्यटकों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया है। वीडियो में पर्यटकों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
तहसीलदार केएस नेगी ने कहा कि सभी पर्यटक होटल में पूरी तरह सुरक्षित हैं। मार्ग में अत्यधिक बर्फ होने के कारण समस्या आ रही है। बर्फ हटाकर पर्यटकों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से एक जेसीबी त्यूनी और एक जेसीबी व स्नो कटर चकराता की ओर से मार्ग खोलने के लिए लगाया गया है। बताया कि मार्ग पर अत्यधिक बर्फ और पाले के चलते फिसलन होने से उन्हें पैदल निकालना संभव नहीं है। होटल मालिक और स्थानीय लोग उनका सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि दिल्ली के चार पर्यटक सैय्यद अफसाज व कादरी दोनों निवासी मालवीय नगर दिल्ली, जोयल शालोन निवासी नोयडा उत्तर प्रदेश, अधिराज आदित्य सिंह निवासी रोहिणी दिल्ली नौ दिन पहले चकराता घूमने आए थे। लोखंडी में पिछले दिनों हुई भारी बर्फबारी के बाद से वे लोखंडी से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें