फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोला

विज्ञापन
विज्ञापन
अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोला
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
मसूरी। नगर पालिका की कर समिति के सदस्यों ने समिति के अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सदस्यों का आरोप है कि समिति की बैठक में बिना कोरम पूरा किए ही अध्यक्ष मनमाने निर्णय ले रहे हैं। सदस्यों को बैठक तक की सूचना नहीं दी जा रही है। आरोप है कि अध्यक्ष अपने चहेतों को कर में शिथिलता बरत रहे हैं और अन्य लोगों से मनमाना कर वसूला जा रहा है।
बुधवार को नगर पालिका परिसर स्थित कर समिति कक्ष में समिति के अध्यक्ष प्रताप पंवार और सदस्य गीता कुमाई के बीच तीखी नोेकझोंक भी हुई। कर निर्धारण में पारदर्शिता न बरते जाने पर गीता ने अध्यक्ष को खरीखोटी सुनाई। उन्होंने ने अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि समिति के सदस्यों को कर समिति की बैठक तक की सूचना नहीं दी जा रही है। अपनी मर्जी से कर निर्धारण किया जा रहा है। जिसमें अध्यक्ष अपने चहेतों को कर में भारी छूट दे रहे हैं और अन्य लोगों से मनमाना कर वसूला जा रहा है।
विज्ञापन

कर समिति की सदस्य गीता कुमाई, सुरेश थपलियाल, कुलदीप रौछेला ने सुझाव दिया कि कर निर्धारण व्यवस्था को सुचारु एवं पारदर्शी बनाने के लिए घरेलू एवं व्यावसायिक भवनों की केटेगरी बनाकर ऑनलाइन प्रक्रिया लागू की जानी चाहिए। जिससे भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सके।
वहीं कर विभाग के अधिकारियों का कहना है यदि कोर कमेटी के दो तिहाई सदस्य बैठक में मौजूद नहीं रहते तो बैठक में कोई निर्णय नहीं लिया जा सकता। ऐसे में बैठक निष्कासित की जा सकती है।
उधर समिति के अध्यक्ष प्रताप पंवार ने कहा कि गीता कुमाई बेबुनियाद आरोप लगा रही हैं। बैठक की सूचना कर्मचारियों ने नहीं दी तो इसमें उनकी क्या गलती है। इसके लिए संबंधित कर्मचारियों पर कार्रवाई के लिए अधिशासी अधिकारी को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि नगर में घरेलू एवं व्यावसायिक भवनों से कर वसूलने के लिए पालिका ने कर समिति बनाई हुई है। जिसमें पांच सभासदों में से एक अध्यक्ष होता है। यह समिति नगर में कर निर्धारण सहित कर वसूलने का कार्य करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें