फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना तट पर यज्ञ कर मांगी खुशहाली

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, कालसी
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर लोक पंचायत जौनसार-बावर की ओर से हरिपुर स्थित हरि घाट पर महायज्ञ कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की गई। मुख्य आचार्य पं. विजय कृष्ण महाराज ने बताया कि मकर संक्रांति पर मां यमुना के तट पर यज्ञ करना, स्नान करना और भंडारे का आयोजन करना पुण्य लाभ देता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक दृष्टि से इस स्थान का अत्यधिक महत्व है। इस स्थान को विकसित करने के लिए जौनसार-बावर के लोगों को सम्मिलित प्रयास करने चाहिए। बताया कि जिस प्रकार से हरिद्वार में गंगा का महत्व है, ठीक उसी प्रकार हरिपुर में यमुना का। इसलिए जरूरी है कि यमुना को प्रदूषण से मुक्त रखा जाए। लोक पंचायत से जुड़े लोगों ने हवन कुंड में आहुति डालकर क्षेत्र, देश एवं विश्व में अमन शांति की मन्नत मांगी। लोक पंचायत सदस्यों ने कहा कि यमुना की आरती, घाटों का निर्माण और मंदिर की स्थापना करना हम सबका कर्तव्य है। कार्यक्रम का समापन यमुना आरती के साथ हुआ। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक पं. शिवानंद उनियाल, भारत चौहान, केसर सिंह नेगी, श्रीचंद शर्मा, प्रवेश जोशी, विपिन जोशी, शूरवीर सिंह तोमर, सतपाल चौहान, प्रीतम सिंह, अनिल तोमर, रमेश चौहान, बृजेश जोशी, मिल्की राम जोशी, सुनील शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें