फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में रहा देहरादून का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
कबड्डी में रहा देहरादून का दबदबा
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। खेल महाकुंभ के अंतर्गत युवा कल्याण परिसर में चल रही कबड्डी प्रतियोगिता में सोमवार को प्रतियोगिता के सभी सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए। अंडर-14 बालिका वर्ग में पहला सेमीफाइनल मैच ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी के मध्य खेला गया। जिसमें ऊधमसिंह नगर 32-23 से विजयी रहा। दूसरा सेमीफाइनल देहरादून और पौड़ी के बीच खेल गया। जिसमें देहरादून 46-28 विजयी रहा। बालक वर्ग में पहला सेमीफाइनल देहरादून और अल्मोड़ा के बीच खेला गया। जिसमें देहरादून 37-27 से विजयी रहा। दूसरे सेमीफाइनल में टिहरी ने हरिद्वार 44-41 के अंतर से हराया।
अंडर-14 बालिका वर्ग का फाइनल देहरादून और ऊधमसिंह नगर के बीच खेला गया। जिसमें देहरादून ने ऊधमसिंह नगर को 40-28 से हराया। बालक वर्ग में देहरादून और टिहरी के बीच खिताबी मैच हुआ। इसमें देहरादून ने मैच पर 38-18 से जीत दर्ज की। तृतीय स्थान के लिए हुए मैच में हरिद्वार ने अल्मोड़ा को 33-27 से हराया। अंडर-17 बालिका वर्ग का फाइनल मैच देहरादून और हरिद्वार के बीच खेला गया जिसमें देहरादून 40-17 से विजयी रहा। वहीं, चमोली ने टिहरी को 31-18 से हराकर तृतीय स्थान हासिल किया। अंडर-19 बालिका वर्ग का फाइनल अल्मोड़ा और देहरादून के बीच खेला गया। मैच में देहरादून 45-44 से विजयी रहा और तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में उत्तरकाशी ने रुद्रप्रयाग को 28-10 से हराया। समापन पर क्षेत्रीय विधायक उमेश शर्मा काऊ ने विजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर युवा कल्याण विभाग के निदेशक प्रताप सिंह शाह, संयुक्त निदेशक आर सी डिमरी, उप निदेशक युवा कल्याण अजय कुमार अग्रवाल, सहायक निदेशक एसके जयराज, नीरज गुप्ता, प्रकाश चंद्र सती, प्रमोद पांडेय, भूपेंद्र रावत, प्रवीण बिष्ट आदि मौजूद रहे।
---
फर्जीवाड़ा करने पर पौड़ी और देहरादून की टीम हुई बाहर
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। रायपुर स्थित युवा कल्याण विभाग परिसर में सोमवार को सभी आयु वर्ग के सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले खेले गए। बालक अंडर-19 वर्ग में पौड़ी व देहरादून की टीमों ने बाहरी खिलाड़ी और ओवरएज होने की शिकायत को लेकर प्रोटेस्ट दर्ज कराया। इस पर समिति ने आधार कार्ड की जांच की तो दोनों टीमों के दो-दो खिलाड़ी ओवरएज पाए गए। उम्र छिपाने के लिए खिलाड़ियों ने फर्जी प्रमाणपत्र जमा कराए थे। जिस पर तकनीकी समिति दोनों टीमों को प्रतियोगिता से बाहर कर दिया। वहीं ऊधमसिंह नगर ने अंडर-17 वर्ग में देहरादून के एक खिलाड़ी पर अंडर-14 व अंडर-17 वर्ग में खेलने को लेकर प्रोटेस्ट दर्ज कराया था। इस पर वीडियो फुटेज देखने और प्रमाणपत्र जांचने के बाद ज्यूरी ने शिकायत को गलत पाते हुए प्रोटेस्ट खारिज कर दिया।
-------
पौड़ी और देहरादून से मांगा स्पष्टीकरण
खेल महाकुंभ के अंतर्गत युवा कल्याण परिसर में चल रही कबड्डी प्रतियोगिता में सोमवार को दो टीमों को बाहर कर दिया गया। राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उम्र को छिपाने के लिए फर्जी दस्तावेज जमा कराने का मामला सामने आया है। जांच में पौड़ी और देहरादून के खिलाड़ी ओवरएज पाए गए। खिलाड़ियों के साथ ही टीमों को बाहर करते हुए निदेशक खेल एवं युवा कल्याण प्रताप सिंह शाह ने संबंधित जिलों के युवा कल्याण अधिकारियों और टीम प्रबंधन से स्पष्टीकरण तलब कर लिया है।
विज्ञापन


कोट...
कुछ खिलाड़ियों की उम्र छिपाने की बात सामने आई है। इसके लिए टीम प्रबंधन व जिलों के अधिकारी जिम्मेदार हैं। इस पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही फर्जीवाड़ा करने वाले खिलाड़ियों के खिलाफ राज्य कबड्डी संघ को भी शिकायत भेजी जा रही है।
- प्रताप सिंह शाह, निदेशक खेल एवं युवा कल्याण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें