फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने रैली निकालकर किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के तहत बुधवार को बच्चों ने रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। वहीं, जीआईसी बरोटीवाला एवं आस पास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
राजकीय इंटर कॉलेज बरोटीवाला के एनएसएस स्वयं सेवकों ने विद्यालय से जीतगढ़ तक रैली निकाली। कार्यक्रम अधिकारी बिजेंद्र सैनी ने कहा कि स्वच्छता से ही स्वस्थ और विकसित भारत का निर्माण संभव है। स्वच्छता को अभियान के बजाय नैतिक जिम्मेदारी समझना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों में घर आंगन तक ही स्वच्छता अभियान सीमित रहता है, लिहाजा ग्रामीणों को सार्वजनिक स्थलों और संपर्क मार्गों के साथ ही नालों, तालाबों की स्वच्छता के लिए भी जागरूक किया जाना जरूरी है। रैली में सह कार्यक्रम प्रभारी रमाशंकर तिवारी, हाशिम अली, अनीता, अमिता चौहान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बाबूगढ़ के नेहरू मार्केट डाकपत्थर में चल रहे शिविर में विद्यालय के संस्कृत प्रवक्ता रंजन कुमार ने स्वयं सेवकों को सामाजकि जिम्मेदारी का पाठ पढ़ाया। स्वयं सेवकों ने डाकपत्थर बैराज पार्क, लखवाड़ कॉलोनी सहित शिव मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी गुलाब सिंह, स्वराज, पंकज, सिद्धार्थ, यशपाल, गगन, मंजू, मोनिका आदि मौजूद रहे। सरस्वती विद्या मंदिर ढालीपुर का राष्ट्रीय योजना शिविर बुधवार को सेठाराम सरस्वती विद्या मंदिर हरबर्टपुर में शुरू हुआ। प्रधानाचार्य एएस तोपाल ने स्वयं सेवकों को अनुशासित रहते हुए शुचितापूर्ण जीवन जीने की सलाह दी। इस दौरान नगर पालिका सभासद विपुल अग्रवाल, कार्यक्रम अधिकारी संजय परमार, दीपाली, रिया, अंजलि, नेहा, मो. साहिल, सचिन, साहिल नेगी, कमल बेंजवाल, आशुतोष डिमरी, विनय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें