फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकराता में बर्फ की फुहारों से बढ़ी ठिठुरन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, चकराता
विज्ञापन

जौनसार बावर के चकराता में बुधवार को बर्फ की हल्की फुहारों से ठिठुरन बढ़ गई। पूरा क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गया। वहीं, पछवादून में सुबह बादल छाए रहे। जौनसार बावर के लोखंडी, लोहारी, बुधेर, मोयला टॉप आदि क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई। इससे पर्यटकों के चेहरे खिल उठे। हल्की बर्फबारी को फसलों के लिए भी फायदेमंद बताया जा रहा है।
विज्ञापन

नए साल में लोग बर्फबारी की आस लगाए हुए थे। बुधवार को क्षेत्र में बादल छाने से इसकी संभावना जताई जा रही थी। यही वजह रही कि कई लोग बर्फबारी देखने के लिए जौनसार बावर की ओर रुख करने लगे। लेकिन, बर्फ की हल्की फुहारों से उन्हें संतोष करना पड़ा। स्थानीय दिनेश चांदना ने बताया कि कोटी कनासर और कई ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हुआ है। वहीं, दूसरी ओर पछवादून में बुधवार सुबह बादल छाने से बारिश की संभावना जताई जा रही थी। लेकिन, कुछ देर बाद मौसम साफ हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें