फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को दी सोशल मीडिया की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

अवेकन फाउंडेशन की ओर से राजकीय इंटर कॉलेज हरबर्टपुर में तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में पचास छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर के प्रारंभिक ज्ञान के साथ ही इंटरनेट एवं सोशल मीडिया के फायदे और नुकसान बताए गए।
विज्ञापन

फाउंडेशन की जिला समन्वयक वंदना रावत ने बताया कि इंटरनेट पर निर्भरता से सीखने की क्षमता और याददाश्त घटती है। सोशल मीडिया के बढ़ते चलन से पढ़ाई से बार बार ध्यान भटकता है। कहा कि सोशल मीडिया बातचीत करने का विकल्प नहीं है। ऐसे में संवाद क्षमता और व्यक्तित्व विकास पर बुरा प्रभाव पड़ता है। सोशल मीडिया के सीमित इस्तेमाल से फायदा भी हो सकता है। सोशल मीडिया से जरूरी सूचना लेना या देना आसान है। सोशल मीडिया में स्टडी मटीरियल शेयर करने में सुविधा होती है। बावजूद इसके संपूर्ण व्यक्तित्व विकास और सुरक्षित सुनहरे भविष्य के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल कम किया जाना चाहिए। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य महावीर सिंह चौहान, अशोक कुमार सिंह, जितेंद्र गोस्वामी, रोहित, प्रिंस, आइसा, प्रवीन, भारती कश्यप, आफरीन, सपना, प्रियंका, रितिका, निकिता, सोनिया, श्वेता, पल्लवी, दीपा, गुंजन, आरती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें