फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 किमी दौड़ में मसूरी की शोभा ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
10 किमी दौड़ में मसूरी की शोभा ने मारी बाजी
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
मसूरी। विंटरलाइन कार्निवाल के दौरान मसूरी स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से क्रास कंट्री दौड़ आयोजित की गई, जिसमें दस किमी महिला वर्ग में मसूरी की शोभा राणा व पुरुषों के ओपन वर्ग में चमोली के राजीव नंबूरी विजेता रहे। 10 किमी पुरुषों की वेटरन वर्ग दौड़ में आईटीबीपी मसूरी के ध्यानपाल ने बाजी मारी। छह किमी बालिका वर्ग में मसूरी की आशा व पुरुष वर्ग में हल्द्वानी के मनोज सिंह, तीन किमी बालिका वर्ग में मसूरी की अनामिका व पुरुष वर्ग में हल्द्वानी के मनीष गोस्वामी विजेता रहे।
बुधवार को गढ़वाल टैरेस के समीप माल रोड पर आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ पालिका अधिशासी अधिकारी एमएल शाह व सभासद नंदलाल सोनकर ने हरी झंडी दिखाकर क्रास कंट्री दौड़ को रवाना किया। जिसमें 10 किमी ओपन महिला वर्ग में मसूरी की शोभा राणा पहले, देहरादून की श्वेता दूसरे, सुशीला तीसरे व सुनीता चौथे स्थान पर रहीं। 10 किमी पुरुष ओपन क्रास कंट्री में चमोली के राजीव नंबूरी पहले, मसूरी के रजत दूसरे, कमल शाह तीसरे, आईटीबीपी के सिला चौथे व प्रफुल्ल पांचवें स्थान पर रहे। पुरुषों के 10 किमी वेटरन दौड़ आईटीबीपी के ध्यान पाल पहले व मसूरी के राजकुमार दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

दौड़ प्रतियोगिताओं में बालिकाओं की छह किमी दौड़ मसूरी की आशा ने पहले, मसूरी की मोनिका राणा दूसरे, देहरादून की प्रियंका तीसरे, मसूरी की किरन चौथे व संगीता पांचवें स्थान पर रहीं। 19 वर्ष के कम पुरुषों की छह किमी दौड़ हल्द्वानी के मनोज सिंह पहले, मसूरी के रजत रांगड़ दूसरे, कृष्णा तीसरे, रोहित चौथे व सिकंदर पांचवें स्थान पर रहे। 14 वर्ष से कम बालिका वर्ग की तीन किमी दौड़ में मसूरी की अनामिका पहले, पूजा राणा दूसरे, हर्षित तीसरे व प्रिया चौथे व राखी पांचवें स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

इस मौके पर इतिहासकार गोपाल भारद्वाज, डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश गोयल, एमएसए अध्यक्ष बीएस नेगी, रफीक अहमद, रूपचंद गुरुजी, रमेश जायसवाल, बिजेंद्र पुंडीर ने विजेताओं को ट्रॉफियां, प्रमाणपत्र एवं नकद पुरस्कार से सम्मानित किया। इस मौके पर अनुज तायल, सूरत सिंह रावत, साहिल, सौरभ, तेनजिंग, प्रताप कंडारी, सपना शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें