फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात घंटे में 100 मीटर अतिक्रमण ही हटा पाया लोनिवि

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। हाईकोर्ट के आदेशों पर प्रशासन की ओर से हटाए जा रहे अतिक्रमण पर सोमवार का दिन भी काफी धीमा रहा। लोक निर्माण विभाग की जेसीबी ने पूरे दिन 100 मीटर क्षेत्र तक ही अतिक्रमण पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही को अंजाम दिया। वहीं, अब भी विभाग की ओर से लगाए गए निशानों पर विभागीय कार्यवाही नहीं हुई। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अतिक्रमण करने वालों ने कहा है कि वह स्वयं अपना अतिक्रमण स्वयं तोड़ेंगे।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह दस बजे लोक निर्माण विभाग की टीम वीरपुर खुर्द क्षेत्र में पहुंची। यहां विभाग की जेसीबी ने ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया को अंजाम दिया। दिलचस्प बात यह है कि कुल सात घंटे चली ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया में मात्र 100 मीटर क्षेत्र के अतिक्रमण को ही ध्वस्त किया गया। बड़ा सवाल यह है कि विभाग ने बीती शुक्रवार को जहां अतिक्रमण ध्वस्त करने के लिए निशान लगाए हैं। वहां पर अभी तक ध्वस्तीकरण की कार्यवाही को अंजाम नहीं दिया गया। एक बात तो साफ है कि यदि विभाग इसी तरह कछुआ चाल से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलायेगा तो अभी नगर से अतिक्रमण को हटाने में कई और माह लगने तय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें