ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
एमडी के लिखित आश्वासन के बाद उत्तराखंड पेयजल निगम कर्मचारी संघ ने सोमवार को क्रमिक अनशन समाप्त कर दिया। पेयजल निगम कर्मचारी तीन दिनों से वेतन, पेंशन आदि 10 सूत्री मांगों के समर्थन में अनशन कर रहे थे।
पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रवीन सिंह रावत ने बताया कि मांगों के समर्थन में सोमवार को प्रबंध निदेशक भजन सिंह समेत अन्य अधिकारियों से सकारात्मक वार्ता के बाद लिखित आश्वासन मिल गया है। इसके बाद सांकेतिक क्रमिक अनशन समाप्त करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर महासंघ के प्रांतीय महामंत्री विजय खाली, धमेंद्र चौधरी, कमल कुमार, गौर सिंह फर्स्वाण, लक्ष्मी नेगी, कुशाल सिंह राणा, प्रीतम सिंह, मीरा देवी, कमला गुसाईं, रमेश पांडे, नवीन थापा, केके पांडे, डीपी डंगवाल, आरएस बिष्ट, डीसी गुसाईं, नवनीत नेगी, अनिरुद्ध कठैत आदि मौजूद रहे।