फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखरी मेले में उमड़ रही मेलार्थियों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पोखरी। हिमवंत कवि चंद्रकुंवर बर्तवाल खादी, ग्रामोद्योग एवं पर्यटन शरदोत्सव मेले के चौथे दिन मेलार्थियों की खूब भीड़ उमड़ी। ग्रामीणों ने मेले में ऊनी वस्त्रों के साथ ही अन्य सामान की खरीददारी की। मंगलवार को सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत मेले का समापन करेंगे। प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस विभाग सोमवार को सीएम के आने की तैयारियों में जुटा रहा।
विज्ञापन

पोखरी मेले में हापला घाटी, चंद्रनगर, मोहनखाल और कर्णप्रयाग क्षेत्र के गांवों के ग्रामीण पहुंच रहे हैं। सोमवार को ग्रामीणों और बच्चों ने चरखी, डायनोसोर और मिक्की माउस का लुत्फ उठाया। जबकि ग्रामीणों ने विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी स्टॉल से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली। नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत ने कहा कि मेले को आने वाले समय में और भी भव्य स्वरूप दिया जाएगा। अपर जिलाधिकारी एमएस बर्निया ने बताया कि मंगलवार को सीएम अपराह्न एक बजे मेला स्थल पहुंचेंगे। एक घंटे तक मेले में रहने के बाद वह देहरादून के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें