फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ मीटर दौड़ में विकास और मनस्वी रही अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

कालसी। राजकीय इंटर कालेज कोटी कालोनी में आयोजित न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ की 100 मीटर बालक वर्ग दौड़ में विकास और बालिका वर्ग में मनस्वी ने अपने-अपने वर्गों में प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ पीएनबी के शाखा प्रबंधक विकास राय ने किया।
प्रतियोगिता में अंडर-14 बालक-बालिका वर्ग, कबड्डी, खो-खो एवं एथलेटिक्स का आयोजन किया गया। एथलेटिक्स में 100 मीटर, 400 मीटर दौड़, गोला फेंक और लंबी कूद का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कोटी के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। कबड्डी बालक वर्ग में कोटी ने बालभारती को 47-23 के अंतर से हराया, जबकि बालिका वर्ग में कोटी ने लॉर्ड शिरगुल पब्लिक स्कूल को हराया। वहीं खो-खो बालक वर्ग में लॉर्ड शिरगुल पब्लिक स्कूल ने बाल भारती को हराया। बालिका वर्ग में भी लॉर्ड शिरगुल ने कोटी को हराया। 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में प्रियांशु ने प्रथम एवं बालिका वर्ग में वर्षा चौहान ने प्रथम स्थान हासिल किया। गोला फेंक प्रतियोगिता में बालक वर्ग में अंकित चौहान प्रथम एवं बालिका वर्ग में प्राची प्रथम रहीं। लंबी कूद बालक वर्ग में सुभाष, बालिका वर्ग में निधि प्रथम रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान दर्शन सिंह चौहान, प्रधानाचार्य पीके ध्यानी, केसी शर्मा, लीलानंद सिंह राणा, मोहन प्रसाद मिश्रा, सुभाष यादव, दिनेश कुमार तोमर, अशोक, भूपेंद्र वर्मा, तनु अग्रवाल, नीलू, ज्योति रौतेला, विनीता शर्मा, दिवाकर प्रसाद खंडूरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें