फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हे मां शारदे, अज्ञानता से हमें तार दे मां...

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में विद्यालय का प्रथम वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विद्यालय के लक्ष्मीबाई, पद्मनी, दुर्गावती, अहिल्याबाई, मदर टैरेसा व कस्तूरबा सदन की छात्राओं ने विभिन्न राज्यों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। प्रथम वार्षिकोत्सव पर खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मेयर अनिता ममगाईं, सामाजिक कार्यकर्ता योगेश राणा व अभिभावक संघ की सचिव ऋचा शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

विद्यालय की प्रधानाचार्य रचना अग्रवाल ने आए अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना हे मां शारदे, अज्ञानता से हमें तार दे मां... से हुआ। इसके बाद विद्यालय के लक्ष्मीबाई सदन ने बंगाली नृत्य, पद्मनी सदन ने गढ़वाली नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों की तालियां बटोरी। इस दौरान दुर्गावती सदन की छात्राओं ने राजस्थानी नृत्य और अहिल्याबाई सदन ने पंजाबी भांगड़ा नृत्य कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं मदर टैरेसा सदन ने गुजराती नृत्य व कस्तूरबा सदन ने असम राज्य के नृत्य की बेहतरीन प्रस्तुति दी।
इस दौरान एनएसएस की छात्राओं ने रामी बौराणी पर नृत्य नाटिका तथा विद्यालय की छात्रा पूजा शील ने एकल नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी। छात्रा पूजा भट्ट ने मां तू कितनी अच्छी है..... गीत से सभी को भाव विभोर कर दिया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी आरएस राणा ने प्रतिभागी छात्राओं को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डीबीपीएस रावत, लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन के अध्यक्ष आशु डंग, एके अग्रवाल, बाबूराम अग्रवाल, सुरेंद्र कुलियाल वंदेमातरम, मीनाक्षी बुटोला, कुसुम मैखुरी, नेहा पंचभैया, हेमलता कोटियाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

लंबी कूद में भावना ने मारी बाजी
प्रथम वार्षिकोत्सव पर खेल प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसमें लंबी कूद में कक्षा सात की भावना प्रथम तथा ऊंची कूद में सुधा ने प्रथम स्थान पाया। गोला फेंक में ललिता ने प्रथम रही। जूनियर वर्ग की 50 मी. दौड़ में दिव्या प्रथम, 100 मी. दौड़ में सोनम राजभर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग के 50 मी. दौड में सीमा, 100 मी. में अर्पिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान 12 कक्षा में विद्यालय स्तर पर सर्वाधिक 89 प्रतिशत अंक लाने वाली विद्यालय की स्वाति टोडरिया को सम्मानित किया गया। विद्यालय की कक्षा दसवीं की छात्रा सुरभि गुप्ता को 89 प्रतिशत अंक लाने पर सम्मानित किया गया। टेबिल टेनिस में राज्य स्तर पर विद्यालय से प्रतिभाग करने वाली पूजा शील व शिवानी मंडल को आए हुए अतिथियों ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें