फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय प्राथमिक और जुनियर स्तर की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं हुई आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गौचर। खेल मैदान गौचर में जूनियर और प्राथमिक विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुईं। खेलकूद प्रतियोगिताओं के 100, 200 और 400 मीटर दौड़ में प्राथमिक बालक वर्ग में संकुल पंनाई के अभिलाष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
50 मीटर दौड़ में संकुल कर्णप्रयाग के सचिन और संकुल देवल की अवंतिका और 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में संकुल देवल की अवंतिका प्रथम रहीं। सुलेख हिंदी प्राथमिक वर्ग में कोलाडुंग्री की अनुजा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंग्रेजी सुलेख में लंगासू की दीपशिखा प्रथम रहीं। मानचित्र प्रतियोगिता में पंनाई की अमीषा तथा जूनियर वर्ग में उज्जवलपुर की निधि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर डायट के प्राचार्य के सिंह, बीना भंडारी, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष यदुवीर सिंह बिष्ट, महामंत्री दिगबंर नेगी, टीएस नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता में दीपांशु और निर्मला चयनित
थराली। जीआईसी थराली के खेल मैदान में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष दीपा भारती ने कहा कि इन प्रतियोगिताओं से छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। जिला पंचायत सदस्य भावना रावत ने कहा कि सुविधाओं के अभाव में भी छात्र-छात्राएं प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तलवाड़ी के कक्षा 8 के छात्र दीपांशु बिष्ट और मॉडर्न चिल्ड्रन एकेडमी बूंगा की कक्षा 8 की छात्रा निर्मला का राष्ट्रीय स्तर में कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। उनके चयन पर आयोजकों ने उनको सम्मानित किया। इस मौके पर ब्लॉक क्रीड़ा अधिकारी अनुसूया प्रसाद देवराड़ी, एबीईओ आदर्श कुमार, सभासद हरीश पंत और कृष्णपाल गुर्साइं, प्रधानाचार्य लालमणी आजाद, नरेंद्र भारती, भवानी दत्त देवराड़ी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें