फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजा न मिलने पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, साहिया
विज्ञापन

कालसी ब्लॉक के बडनू-बिजोऊ मोटर मार्ग के निर्माण के लिए ली गई जमीन और खेतों में पड़े मलबे का मुआवजा नहीं मिलने पर शुक्रवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए ग्रामीणों ने एक बार फिर सड़क का काम बंद करा दिया। उन्होंने कहा कि मुआवजा नहीं मिलने तक काम नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

क्षेत्र में बडनू-बिजोऊ मोटर मार्ग का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके अलावा कृषि भूमि पर जगह-जगह डंपिंग जोन बनाने से भी ग्रामीणों का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि संबंधित विभाग की ओर से उन्हें इसका अब तक मुआवजा नहीं दिया गया है। विभाग मुआवजे के लिए पिछले एक साल से झूठे आश्वासन देकर उन्हें गुमराह कर रहा है, लेकिन अब ग्रामीण झूठे आश्वासन से मानने वाले नही हैं। जब तक मुआवजा नहीं मिलेगा काम नहीं होने दिया जाएगा। बता दें कि दो सप्ताह पूर्व भी ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य रुकवा दिया था। तब अधिशासी अभियंता लोनिवि के आश्वासन के बाद ग्रामीण मान गए थे। लेकिन, मुआवजा नहीं मिलने पर उनका फिर गुस्सा फूट पड़ा। मुआवजे की मांग करने वालों में सीताराम चौहान, राजेंद्र चौहान, अजब सिंह, बलबीर सिंह, माया सिंह, भजन दास, बिशन दास, प्रेम दास, खजान सिंह, जवाहर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

----
प्रभावित ग्रामीणों को मुआवजा दिए जाने के लिए फाइल शासन को भेजी गई है, जिसे स्वीकृति मिलते ही ग्रामीणों को मुआवजा दे दिया जाएगा।
- डीपी सिंह, अधिशासी अभियंता लोनिवि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें