फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलदार की आमद से दहशत, राज्पाल को भेजा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। तीर्थनगरी के विभिन्न क्षेत्रों में गुलदार की आमद बढ़ने से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। क्षेत्र के लोगों ने गुलदार को पकड़ने के लिए उप जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। शुक्रवार को क्षेत्रीय लोग उपजिलाधिकारी से मिले। बताया कि बीते दो सप्ताह से नगर के इंद्रानगर, नेहरूग्राम, प्रगति विहार, आशुतोष नगर, शैल विहार, बनखंडी ग्राम, गंगा नगर, सोमेश्वर नगर, रेलवे स्टेशन, सिविल और तहसील न्यायालय कॉलोनी परिसर क्षेत्र में गुलदार खुलेआम घूमते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुलदार के भय से क्षेत्र के लोग अपने घरों में कैद हो गए है। लोगों का बाहर निकलना दूभर हो गया है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि इसकी शिकायत कई बार वन विभाग से की गई है, विभाग की ओर से इन क्षेत्रों में लगातार गश्त भी की जा रही है। विभाग ने यहां पिंजरा भी लगाया है, लेकिन प्रयास विफल साबित हुए हैं। नगर निगम की ओर से क्षेत्रों में हाई मास्क लाइट की व्यवस्था की जानी थी लेकिन यहां दूर-दूर तक ऐसी कोई भी व्यवस्था नहीं की गई है। ज्ञापन सौंपने वालों में लक्ष्मी सजवाण, एडवोकेट भूपेंद्र कुमार शर्मा, पार्षद राजेंद्र सिंह बिष्ट, बृज सिंह बिष्ट, शोभित कुमार, मनोज पंवार, मंगलु सिंह, मनोज थपलियाल, दीपक पंवार, सीबी हटवाल, संजय बिष्ट, जग्गी पंवार, मिथलेश नौटियाल, विपिन शमा, गणेश गैरोला, सौरव नेगी, अरुण पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें