फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशीष के शानदार प्रदर्शन से प्राथमिक विद्यालय बंदासा का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। विकास खंड कीर्तिनगर के अंतर्गत चाछकंडा संकुल की शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय बंदासा के आशीष ने शानदार प्रदर्शन किया। बालक वर्ग में आशीष ने 100, 200 व 400 मीटर की दौड़ और लंबी कूद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं बालिका वर्ग की 50 और 400 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय कफना की सोमिया ने बाजी मारी।
विज्ञापन

संकुल संसाधन केंद्र चाछकंडा के अंतर्गत स्थित बागसैंण मैदान में बेसिक विद्यालयों की एथलेटिक्स, मानचित्र औैर सुलेख स्पर्धाएं संपन्न हुई। इस मौके पर आयोजित 500 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय उलाणा के प्रीतम प्रथम स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में प्रावि सिरसेड़ की शिक्षा और लंबी कूद स्पर्धा में प्रावि नागराजाधार की अंजली ने पहला स्थान प्राप्त किया। मानचित्र और सुलेख (हिंदी) स्पर्धा में उच्च प्राथमिक विद्यालय कांडी ऐराणी के आशीष ने बाजी मारी। जबकि सुलेख (अंग्रेजी) स्पर्धा में उच्च प्राथमिक विद्यालय देवीधार के आदित्य ने पहला स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर संकुल समन्वयक अतर दत्त जोशी, बीरबल रावत, गजेंद्र राणा, व्यायाम शिक्षक राजेंद्र रावत, विष्णु सागर पांडेय, मोहन भंडारी, गीता कठैत, राकेश बलूनी और गोविंद लाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें