फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर-श्रीनगर में छात्रों की संख्या सावर्जनिक करने से बच रहा एनआईटी प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। एनआईटी (राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान) उत्तराखंड की ओर से श्रीनगर परिसर और सेटेलाइट परिसर जयपुर में 17 दिसंबर से कक्षा चलाने की तैयारी कर दी गई है, लेकिन दोनों स्थानों पर छात्रों की स्थिति स्पष्ट करने से अभी एनआईटी प्रशासन बच रहा है। एनआईटी के जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से इस संबंध में मीडिया कर्मियों को कोई जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन

पिछले चार अक्तूबर से स्थायी कैंपस के निर्माण और अस्थायी कैंपस को सुविधाजनक स्थान पर ले जाने की मांग के लिए एनआईटी उत्तराखंड के छात्र-छात्राएं कक्षाओं का बहिष्कार कर रहे हैं। छात्रों की मांग को देखते हुए एमएचआरडी (मानव संसाधन विकास मंत्रालय) ने एनआईटी उत्तराखंड के करीब 500 छात्रों के लिए एनआईटी जयपुर में सेटेलाइट कैंपस चलाने का निर्णय लिया है। संस्थान ने जयपुर में 17 दिसंबर से कक्षाएं चलाने की तैयारी कर दी है। इसके लिए लगभग 16 कर्मचारी और शिक्षक जयपुर जा चुके हैं। एनआईटी की ऑफिशियल वेबसाइट में कक्षाओं का शिड्यूल भी अपलोड कर दिया गया है, जिसमें 17 दिसंबर से कक्षाएं शुरू होना बताया गया है। बताया जा रहा है कि संस्थान के श्रीनगर स्थित परिसर के हॉस्टल में इस वक्त लगभग 180 छात्र-छात्राएं हैं। यह बीटेक, एमटेक व पीएचडी के छात्र हैं। कई छात्र-छात्राएं श्रीनगर में रहकर ही पढ़ाई पूरी करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें