फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्द मौसम में भी जारी रही ‘बाटला हाउस’ की शूटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन

फिल्म निर्देशक निखिल आडवानी के निर्देशन में जॉन अब्राहम इंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के बैनर तले मसूरी में हो रही बॉलीवुड फिल्म ‘बाटला हाउस’ की शूटिंग बर्फबारी के बीच भी जारी रही। सुबह फिल्म का सेट लगाने किताबघर पहुंची यूनिट ने बर्फबारी का जमकर आनंद लिया।
इसके बाद फिल्म का एक्शन सीन फिल्माया गया, जिसमें किताबघर स्थित गांधी चौक पर राजनितिक दलों के दो पक्षों में विवाद का सीन फिल्माया गया। वहीं, फिल्म के कुछ सीन गांधी चौक स्थित होटल इंपीरियल स्क्वायर और लाइब्रेरी कैफे में भी शूट किए गए। इस दौरान बड़ी संख्या में प्रशंसकों की भीड़ किताबघर पर जमा होने से वहां जाम की स्थिति पैदा हो गई। जाम खुलवाने और भीड़ को किनारे करने में पुलिस को खूब मशक्कत करनी पड़ी। फिल्म का अगला सीन किताबघर की गलियों में फिल्माया गया। इसमें अभिनेता जॉन अब्राहम लक्ष्मी मिष्ठान गली से गुजरते हैं, तभी वहां एक विलेन से टकराते हैं, जिससे विलेन जमीन पर गिर जाता है। उसके बाद जॉन जीत गली से होते हुए आमिना मस्जिद वाली गली से बाहर निकलते हैं। शाम को दोबारा गांधी चौक पर फिल्म के कुछ सीन शूट किए गए। इसमें एकता पार्टी के विजयी जुलुस का सीन फिल्माया गया। इस सीन के लिए सुबह से ही कई वाहनों और बाजार में बैनर पोस्टर लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
‘भाजपा छोड़ बनाई एकता पार्टी’
फिल्म ‘बाटला हाउस’ के एक दृश्य में मसूरी में भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल गोदियाल के नेतृत्व में भाजपा का दामन छोड़कर एकता पार्टी का गठन किया। इससे भाजपा को बड़ा झटका लगा। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने किताबघर बाजार को अपनी पार्टी के पोस्टर, बैनरों से पाट दिया और एक जीत का जश्न मनाते हुए बाजार में विजयी जुलुस निकाला। वहीं, गौरव चमोली, संदीप राणा, सुमन डबराल, पूजा, समीर पंवार, मनोज सहित दर्जनों लोगों ने एकता पार्टी की सदस्यता भी ली। एकता पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष अनिल गोदियाल ने कहा कि पार्टी देश और जनहित में काम करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें