फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस करोड़ में संवरेगा श्रीदेव सुमन विवि का गोपेश्वर कैंपस

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के गोपेश्वर परिसर के पहले छात्र संघ समारोह का आयोजन हुआ। समारोह का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि गाोपेश्वर परिसर का बीस करोड़ की लागत से ढांचागत विकास किया जाएगा। इसके प्रथम चरण में परिसर प्रबंधन को आठ करोड़ रुपये मुहैया करा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा में बेहतर शिक्षण कार्य करने वाले प्राध्यापकों को प्रतिवर्ष पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांच विभूतियों को डी-लिट की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। समारोह में लोक गायिका हेमा नेगी करासी के गीतों की धूम मची। उनकी प्रस्तुतियों पर छात्र-छात्राएं खूब थिरके।
विज्ञापन

समारोह में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि गोपेश्वर परिसर के लिए 85 नए पदों की स्वीकृति दे दी गई है। यहां मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए निशुल्क कोचिंग सेंटर खोला जाएगा जिसमें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। उन्होंने पुस्तकों की खरीद और कंप्यूटर प्रयोगशाला के लिए दो करोड़ की धनराशि देने की घोषणा की। बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने परिसर की चहारदीवारी के लिए पांच लाख की धनराशि देने की घोषणा की। छात्र संघ समारोह में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लोक गायिका हेमा नेगी करासी के गीतों की धूम रही। हेमा के बामणी हे बामणी, धन हो तेरी जजिमानी..., चंद्रा रात खुलीगे..., गिर गेंदुवा..., कैलासु मां रेंदा होला... नाची गेना, आहा नाची गेना, मेरा भोले बाबा... जैसे गीतों पर छात्र-छात्राएं खूब थिरके। गायक शांति भूषण ने भी कई गीतों की प्रस्तुति दी। छात्र-छात्राओं ने देर शाम तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुत्फ उठाया। वहीं छात्र संघ अध्यक्ष अमित मिश्रा ने महाविद्यालय की भूमि पर हो रहे अतिक्रमण के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर विवि कुलपति प्रो. यूएस रावत, कुलसचिव डा. दीपक भट्ट, छात्र संघ प्रभारी डा. एसएस रावत, डा. अरविंद अवस्थी, डा. अरविंद भट्ट, डा. बीसी शाह आदि मौजूद थे। संचालन डा. दर्शन सिंह नेगी ने किया। इससे पूर्व उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने विधि महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन और कंप्यूटर रूम का लोकार्पण भी किया।

इंसेट
छात्र ने उच्च शिक्षा राज्यमंत्री को दिखाए काले झंडे
गोपेश्वर। छात्र संघ समारोह के दौरान जोशीमठ महाविद्यालय के पूर्व छात्र संघ पदाधिकारी लक्ष्मण सिंह बुटोला ने मंत्री को काले झंडे दिखाकर विरोध किया। छात्र का कहना था कि विगत वर्ष उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने जोशीमठ महाविद्यालय पहुंचकर यहां कला और विज्ञान संकाय में प्रवक्ताओं की तैनाती करने और नए पाठ्यक्रमों के संचालन का आश्वासन दिया था, लेकिन एक वर्ष बाद भी इस ओर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। पुलिस छात्र को गिरफ्तार कर थाने ले आई। थानाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने बताया कि प्रदर्शनकारी छात्र के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें