फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में नहीं अलाव की व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
थराली। बारिश और बर्फबारी से ठंड बढ़ती जा रही है लेकिन अभी तक नगर में अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। तहसील मुख्यालय पर लोग बुधवार को आधार कार्ड बनवाने पहुंचे लेकिन लाइन लंबी होने के कारण वह ठंड में ही खड़े रहे।
विज्ञापन

मैन गांव 80 वर्षीय रामदास सुबह दस बजे से 4 बजे तक तहसील परिसर में कांपते रहे। नारायणबगड़ से आई बसंती देवी, परखाल की सरिता देवी, कुराड़ के जगदीश प्रसाद आदि ने बताया कि इतनी ठंड है लेकिन अलाव की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। वहीं केदारबगड़, थराली बाजार, मजिस्द मार्केट, ग्वालदम तिराहा, थराली अपर बाजार, नासिर बाजार आदि में भी यही स्थिति बनी है। कांग्रेस अध्यक्ष देवी प्रसाद जोशी, उमेश पुरोहित, गजेंद्र सिंह आदि ने जल्द अलाव की व्यवस्था की मांग की। वहीं नगरपंचायत थराली में अधिशासी अधिकारी का कार्यभार देख रहे आरएस राणा का कहना है कि अभी थराली में दो स्थानों पर अलावा की व्यवस्था की गई है। राड़ीबगड़ और केदारबगड़ में जल्द ही अलाव की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें