फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपेश्वर कैंपस में जुटेंगी 161 महाविद्यालयों की सांस्कृतिक टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति प्रो. यूएस रावत मंगलवार को विवि के कैंपस गोपेश्वर परिसर पहुंचे और भवनों के साथ ही इंफ्रास्ट्रेक्चर का जायजा लिया। कुलपति ने कहा कि आगामी वर्ष गोपेश्वर परिसर में विवि दो बड़े कार्यक्रम करने जा रहा है। मार्च माह में जहां अंतर महाविद्यालयी सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं होंगी, वहीं अप्रैल माह में विवि अपना दूसरा दीक्षांत समारोह गोपेश्वर कैंपस में करेगा। यहां श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि की 161 महाविद्यालयों की सांस्कृतिक टीमें जुटेंगी। इसके लिए राज्यपाल की संस्तुति लेनी शेष है।
श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति प्रो. यूएस रावत ने बताया कि गोपेश्वर कैंपस के मुख्य भवन के सुधारीकरण के लिए तीन करोड़ की धनराशि शासन से स्वीकृत हुई है। परिसर में 85 शैक्षिक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के पदों और विवि के प्रशासनिक परिसर बादशाहीथौल टिहरी के लिए भी 56 शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के पदों की स्वीकृति भी मिल गई है। उन्होंने कहा कि गोपेश्वर परिसर में रोजगारपरख पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे, जिसमें सबसे पहले ईको टूरिज्म पाठ्यक्रम शुरू किया जा रहा है। साहसिक खेल, फैशन डिजाइनिंग और संगीत के पाठ्यक्रम को लेकर भी योजना तैयार की जा रही है। इस दौरान कुलपति ने नवनिर्मित कंप्यूटर लैब और कक्षा-कक्षों का निरीक्षण भी किया। इस मौके पर प्राचार्य प्रो. केएल मालगुड़ी, डा. अरविंद अवस्थी, डा. बीसी शाह, डा. शिवचरण सिंह, महाविद्यालय कोआर्डिनेटर डा. दर्शन सिंह नेगी और तेजवीर कंडेरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजिटिंग प्रोफेसर देंगे सेवाएं
गोपेश्वर। श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति प्रो. यूएस रावत ने बताया कि गोपेश्वर कैंपस में विजिटिंग प्रोफेसर भी अपनी सेवाएं देंगे। प्रोफेसर समय-समय पर परिसर में आकर छात्रों को संबंधित विषयों की जानकारी देंगे। इसके लिए खाका तैयार किया जा रहा है। आईआईटी और इंडिया साइंस कॉलेज बंगलूरू जैसे संस्थानों से यहां विषय विशेषज्ञों को विजिटिंग लेक्चर के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें