फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्यूंणी गांव के खांकर महादेव मंदिर में आयोजित धार्मिक आयोजन में उमड़ा आस्था का सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गैरसैंण। ब्लॉक के स्यूंणी गांव के खांकर महादेव मंदिर में आयोजित धार्मिक आयोजन के दूसरे दिन देवी-देवताओं के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। ब्रह्मबेला पर आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चारों के साथ महादेव, भूमियाल देवता और ईस्ट देवी की पूजा की। दोपहर को देवी-देवताओं के पश्वाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में ढोल-दमांऊ की थाप पर देव नृत्य किया। महिलाओं ने मांगल और जागर गीतों से देवी-देवताओं की स्तुति की। ग्रामीणों ने पारंपरिक झूमेला और चांछड़ी नृत्यों की प्रस्तुतियों ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर एसएस रावत, गिरीश डिमरी, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष मोहन सिंह भंडारी, जसवंत सिंह बिष्ट, घनश्याम ढौडियाल, राजेंद्र बिष्ट, ग्राम प्रधान लाला देवी, धीरज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें