फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन चुनाव : 29 नामांकनपत्रों की हुई बिक्री

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। 18 दिसंबर को होने जा रहे बार एसोसिएशन ऋषिकेश के होने वाले वार्षिक चुनाव में विभिन्न पदों के कुल 29 नामांकनपत्रों की बिक्री हुई। इसमें अध्यक्ष पद पर 10, उपाध्यक्ष पर चार, महासचिव पर चार, संयुक्त सचिव पद पर तीन, कोषाध्यक्ष पद पर दो, पुस्तकलाध्यक्ष पद पर तीन और ऑडिटर पद के लिए तीन नामांकन पत्र खरीदे गए। मुख्य चुनाव अधिकारी चौधरी ओंकार सिंह व चुनाव अधिकारी मोहन पैन्यूली ने बताया कि एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए सोमवार को विभिन्न पदों पर कुल 29 नामांकनपत्र बिके।
विज्ञापन

इनमें अध्यक्ष पद पर पीडी त्यागी, अरुण ममगाईं, राजेंद्र सिंह सजवाण, भूपेंद्र कुमार शर्मा, राकेेश सिंह मियां, मनोज कुमार गुप्ता, राजेश पैंयूली, खुशहाल सिंह कलूड़ा, भारत भूषण, हरिप्रकाश गैरोला ने नामांकनपत्र खरीदे। उपाध्यक्ष पद पर सीबी हटवाल, शिव दयाल लखेड़ा, अनिल थपलियाल, अजय सिंह वर्मा, महासचिव पद पर सुनील नवानी, अजय कुमार ठाकुर, अतुल कुमार यादव, नरेश कुमार शर्मा ने नामांकनपत्र खरीदा।
वहीं, संयुक्त सचिव पद पर कपिल शर्मा, ऋतु भट्ट रतूड़ी, विजय कोठियाल, कोषाध्यक्ष पद पर भूपेंद्र कुकरेती और सुरेश सिंह नेगी ने नामांकनपत्र खरीदा। पुस्तकालध्यक्ष पद के लिए मीनाक्षी नेगी, अभिनव सिंह मलिक, पवन कुमार, ऑडिटर पद पर अजय कुमार कश्यप, श्रीप्रकाश जोशी, सुशील कुमार गौड़ ने नामांकनपत्र खरीदा। नामांकन बिक्री की प्रक्रिया के दौरान नवीन रावत, मनीष बिजल्वाण और ऋषि अंथवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन


आज होंगे नामांकनपत्र दाखिल
एसोसिएशन के मुख्य चुनाव अधिकारी चौधरी ओंकार सिंह ने बताया कि 11 दिसंबर को नामांकन पत्र दाखिल होंगे। इसी दिन नामांकनपत्रों की जांच होगी। 12 को आपत्ति और 13 को आपत्तियों का निस्तारण होगा। 14 दिसंबर को नाम वापसी तथा 18 दिसंबर को अध्यक्ष सहित सभी पदों के चुनाव सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक होंगे। दोपहर तीन बजे से वोटों की गिनती होगी और शाम तक परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी। नई कार्यकारिणी 20 दिसंबर को शपथ लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें