फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बाढ़ सुरक्षा का कार्य करवाने की मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । देवभूमि जन संघर्ष मोर्चा ने गौहरीमाफी के सौंग नदी में बाढ़ सुरक्षा कार्य करवाए जाने को लेकर मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है। सोमवार को मोर्चा के अध्यक्ष संजय पोखरियाल ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को ज्ञापन प्रेषित किया। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत गौहरीमाफी सौंग नदी व सुसवा नदी से घिरी हुई है। वर्षा काल के दौरान हर वर्ष ग्रामीण किसानों के खेत व मकान बह जाते हैं। बाढ़ सुरक्षा कार्य करवाने की ग्रामीण विगत वर्षों से मांग करते आ रहे हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2013 में केंद्रीय जल संसाधन मंत्रालय की ओर से जीएफसीसी फंड से पांच करोड़ की धनराशि सिंचाई विभाग को दी गई थी। इसमें कुछ कार्य किया गया लेकिन कुछ कार्य बीच में ही बंद हो गया। इसके बाद ग्रामीणों ने कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई इसमें वर्ष 2015 में बाढ़ सुरक्षा कार्य करवाने का फैसला ग्रामीणों के पक्ष में दिया गया। शासन की अनदेखी के चलते आज तक भी बाढ़ सुरक्षा का कार्य नहीं हो पाया जिसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। पांच करोड़ के बजट में से लगभग तीन करोड़ रुपये की धनराशि अभी शासन में लंबित पड़ी है जोकि आज तक बाढ़ सुरक्षा में नहीं लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें