गोपेश्वर। 21 दिसंबर से शुरू हो रहे दो दिवसीय माता अनसूया मेले का शुभारंभ मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत करेंगे। माता अनसूया देवी पुजारी सेवा समिति के महासचिव डा. प्रदीप सेमवाल ने बताया कि वे अपराह्न दो बजे मेले का शुभारंभ करेंगे। वहीं, मंडल घाटी के जनप्रतिनिधियों ने मेला आयोजन से पूर्व घाटी में व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने की मांग उठाई।
क्षेत्र पंचायत सदस्य देवलधार देवेंद्र सिंह बिष्ट और सत्येंद्र सिंह रावत ने घाटी के सस्ते गल्ले की दुकानों में दो माह की रसद वितरित करने, रसोई गैस, मिट्टी के तेल के भंडारण के साथ ही पैदल मार्ग के सुधारीकरण, पेयजल और बिजली लाइन के मरम्मत की मांग उठाई।