फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी सशक्त होगी तो समाज सशक्त होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। अमर उजाला के अपराजिता :100 मिलियन स्माइल महाअभियान के तहत जीजीआईसी में करियर काउंसिलिंग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मैक्स इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट व एविएशन के छात्रों ने जीजीआईसी की छात्राओं को होटल मैनेजमेंट व एयर होस्टेस के बारे में बताया।
विज्ञापन

सोमवार को जीजीआईसी में आयोजित करियर काउंसिलिंग के दौरान प्रधानाचार्य सुमन पंवार ने कहा कि नारी सशक्त होगी, तो समाज सशक्त होगा। पंवार ने छात्राओं को पारंपरिक नौकरियों के अलावा भी अन्य क्षेत्रों में जाने के लिए प्रेरित किया। शिक्षिका पांडे ने कहा कि समाज के हर क्षेत्र में महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए अपने आत्म विश्वास में वृद्धि करनी चाहिए। कार्यक्रम में नवीन नौटियाल, जतिन धीर, अभिषेक नेगी आदि ने भी विचार व्यक्त किए।

- छात्राएं सभी क्षेत्रों में अग्रणीय भूमिका निभा रही हैं। समय-समय में करियर से संबंधित जानकारियां मिलती रहे, तो इससे और भी सहूलियत होगी।
-प्रिया।

- कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है जहां महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कराई हो। महिलाएं देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। करियर काउंसिंलिग से हमें अपना क्षेत्र चुनने में आसानी होगी।
विज्ञापन

काजल।

- वर्तमान दौर में चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में महिलाएं अधिक सक्रिय हैं। सही मार्ग दर्शन मिलने से कोई कार्य असंभव नहीं है। हम किसी भी चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में कार्य करने के लिए तैयार हैं।
संध्या

- महिलाओं के लिए कारपोरेट क्षेत्र में रोजगार की असीम संभावनाएं हैं। महिलाओं ने यहां अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज भी कराई है। कारपोरेट जगत ने महिलाओं की प्रतिभा को स्वीकारा है।
विनीता नेगी, छात्रा एयर होस्टेस।

- महिलाओं ने अपनी प्रतिभा से साबित कर दिया है कि वह हर चुनौती का सामना करने में सक्षम हैं। आज कई क्षेत्रों में महिलाओं का वर्चस्व स्थापित हो गया है। सही मार्गदर्शन मिलने सब कुछ संभव है।
पूजा नेगी, छात्रा एयर होस्टेस।

- पहाड़ी क्षेत्रों की लड़कियां काफी प्रतिभावान हैं। यहां पर्वतारोहण, एथलीट जैसी विधाओं में लड़कियां बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकती है। आवश्यकता है उचित मार्गदर्शन की।
विज्ञापन

आकांक्षा, छात्रा एयर होस्टेस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें