अपनी वेब सीरीज 'अपहरण' का प्रमोशन करने के लिए आज एकता कपूर उत्तराखंड पहुंची। जिसके बाद वह हरिद्वार गई और गंगा आरती में भाग लिया। बता दें कि इस वेब सीरीज की शूटिंग हरिद्वार में हुई है। एकता यहां वेब सीरीज की सही शुरुआत के लिये आशीर्वाद लेने पहुंची हैं।
मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री माही गिल भी उनके साथ वेबसीरीज के प्रोमोशन के लिये देहरादून, ऋषिकेश और हरिद्वार में रहेंगी। बता दें कि 'अपहरण' शानदार थ्रिलर है। जिसके ट्रेलर ने बहुत कम समय मे ही धूम मचा रखी है।
उत्तराखंड में बॉलीवुड की फ़िल्म प्रोडक्शन से जुड़े अभिनव थापर ने बताया कि 'अपहरण' का काफी हिस्सा उत्तराखंड में शूट हुआ है और इससे यहां के पर्यटन व गंगा आरती होने की वजह से तीर्थाटन को काफी बढ़ावा मिलेगा।