फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला स्तरीय बैठक हुई आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला स्तरीय बैठक में शिक्षकों की लंबित समस्याओं के निराकरण पर चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष यदुवीर बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने इस संबंध में अपने-अपने विचार रखे।
विज्ञापन

बीआरसी सभागार में रविवार को शिक्षकों के वेतन विसंगतियों को सही करने, सातवें वेतनमान के वेतन एरियर का भुगतान करने, देवाल ब्लॉक के शिक्षकों का वर्ष 2015 के चयन वेतनमान के वेतन एरियर का भुगतान करने, प्राथमिक विद्यालयों और जूनियर हाईस्कूलों में प्रधानाध्यापकों के रिक्त पदों पर तैनाती करने की मांग की गई। साथ ही फरवरी माह में कर्णप्रयाग में आयोजित संघ के वार्षिक अधिवेशन को भव्य स्वरूप देने पर चर्चा की गई। इस दौरान विभिन्न ब्लॉकों के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। संघ के जिला महामंत्री दिगंबर सिंह नेगी के संचालन में आयोजित बैठक में संयुक्त मंत्री महिपाल सिंह चौहान, संरक्षक जगदीश नेगी, कोषाध्यक्ष मुकेश नेगी, कुंवर सिंह, पानू चौहान, घनश्याम तिवारी, बबली चौहान आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें