फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद तरुण विजय ने मंदिर के लिए किया श्रमदान

विज्ञापन
विज्ञापन
- कहा समाज के सहयोग से किया जा रहा है मंदिर का निर्माण
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
सेलाकुई। वाल्मीकि कालोनी में समाज के सहयोग से भव्य वाल्मीकि मंदिर का निर्माण किया जाएगा। मंदिर निर्माण को लेकर पूर्व सांसद तरुण विजय ने शनिवार को श्रमदान किया। उन्होंने कहा कि मंदिर के लिए मूर्ती उनकी ओर से भेंट की जाएगी। वही क्षेत्रीय विधायक सहदेव पुंडीर ने मंदिर के लिए विधायक निधि से दो लाख रुपये दिए।
पूर्व सांसद तरुण विजय ने कहा कि सेलाकुई वाल्मीकि बस्ती में सामूहिक प्रयास से मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। जो आस पास के क्षेत्र में एकमात्र पूजा का स्थान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण में जो भी सहयोग होगा किया जाएगा। क्षेत्रीय विधायक सहदेव पुंडीर ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मंदिर निर्माण को लेकर श्रमदान किया गया। श्रमदान करने वालों में सुखदेव सिंह फरस्वाण, भगत सिंह राठौर, शूरवीर सिंह चौहान, अनिल नौटियाल, विजय पाल सिंह, मंजू नेगी, रीता, नर्मदा क्षेत्री, रविंद्र रमोला, वीर सिंह रावत, काशीराम महावर, यशपाल सिंह नेगी, प्रशांत गुसाई, विजय सिंह बिष्ट, शरद रावत, अभिनंदन सिंह राणा, पाली राणा, मनोज पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें