फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यक्रम से राज्य की संस्कृति से कराया रूबरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। द्रोणा चिल्ड्रन एकेडमी भानियावाला के वार्षिकोत्सव में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से राज्य की विराट संस्कृति से लोगों को रूबरू कराया। लघु नाटिकाओं के माध्यम से समाज को जागरूक होने का संदेश दिया। वार्षिकोत्सव का शुभारंभ नगर पालिका डोईवाला की अध्यक्ष सुमित्रा मनवाल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। समारोह का संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों को तकनीकी ज्ञान मुहैया कराना चाहिए।
विज्ञापन

जिला पंचायत उपाध्यक्ष डबल सिंह भंडारी ने कहा कि छात्र समुदाय के कंधों पर समाज की बेहतरी करने की दिशा में काम करने की जिम्मेदारी होती है। स्कूली बच्चों ने गढ़वाली और कुमाऊंनी लोक गीत और नृत्यों से राज्य की संस्कृति की झलक दिखाई। वहीं, पंजाबी, राजस्थानी, हिमाचली, हरियाणवी और भोजपुरी प्रस्तुतियों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय प्रबंधक दिनेश राणा ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर सुनाई। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य आशा राणा, जौलीग्रांट के पूर्व प्रधान सागर मनवाल, मंजू जागृति, पूनम, विजया, आकाश , शिखा और अर्चना आदि के अलावा शिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें