फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्किल लैब के माध्यम से दक्ष होंगे चिकित्सक : रवि कांत

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। स्किल लैब के माध्यम से चिकित्सकों को विभिन्न विषयों में दक्ष बनाया जाएगा, जिससे चिकित्सकों की दक्षता का लाभ आम आदमी को मिल सके। संस्थान का ट्रॉमा सर्जरी विभाग राज्य के दूसरे चिकित्सकों को भी इस विषय में कार्यशालाओं के माध्यम से प्रशिक्षण देकर दक्ष बनाएगा। यह बात एम्स निदेशक प्रो. रविकांत ने कही। वह शनिवार को एम्स में आयोजित हैंड्स ऑन वर्कशॉप ऑन स्पाइनल इंस्टुमेंटेशन पर आधारित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

कार्यशाला में स्पाइन सर्जन डॉ. सरबदीप सिंह ने प्रतिभागियों को गर्दन में सर्वाइकल स्पाइन की चोट की सर्जरी के बारे में बताया। डॉ. नजम उल हुदा ने स्पाइन की चोट में सिटी स्केन की भूमिका की जानकारी दी। इस दौरान एम्स के अलावा विभिन्न मेडिकल कॉलेजों से आए विशेषज्ञों ने स्पाइन की चोट की सर्जरी संबंधी विधियों पर व्याख्यान दिया। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को प्रयोगशाला में स्पाइन सर्जरी के प्रयोग भी कराए गए।
डॉ. प्रियांक उनियाल व पीजीआई चंडीगढ़ के डॉ. दीपक कुमार ने पीठ की चोट की सर्जरी की विधि बताई। एम्स के ट्रॉमा सर्जरी विभाग के डॉ. भास्कर सरकार ने कमर की हड्डी के फ्रेक्चर में सर्जरी संबंधी जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. पंकज कंडवाल, डॉ. प्रदीप मीणा, डॉ. रजनीश अरोड़ा, डॉ. जितेंद्र चतुर्वेदी, डॉ. निशांत गोयल ने भी व्याख्यान दिया। कार्यशाला में डॉ. अमन हुदा, डॉ. अरविंद राणा, डॉ. सुखमीन सिंह, गोविंद सिंह, डॉ. सौरभ अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें