फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोल्टेज बढ़ने से कई दुकानों के जले उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । बिजली का तार टूटने से तिलक रोड पर लगभग चार दुकानों में विद्युत उपकरण जल गए। इससे दुकान स्वामियों को भारी नुकसान हुआ है। शनिवार को सुबह करीब दस बजे लोगों ने जब अपनी दुकानें खोलीं तो जैसे ही बिजली का स्विच ऑन किया वैसे ही दुकान की पूरी विद्युत लाइन जल गई। इससे लोगों के सारे विद्युत उपकरण जल गए। तिलक रोड स्थित कोहली मार्केट में दुकान स्वामी गोपाल नारंग ने बताया कि दुकान खोलने के बाद जैसे ही बिजली का बटन ऑन किया वैसी ही पूरी लाइन शार्ट सर्किट के कारण जल गई। सारे विद्युत उपकर जल गए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दुकान में लगे लगभग छह बल्ब, सीसीटीवी कैमरा और फ्रिज जल गए हैं। वहीं प्रतिष्ठान के मालिक तपन सरकार ने बताया कि दुकान में अचानक हाई पावर वोल्टेज आने से सारे विद्युत उपकरण जल गए। अचानक बढ़े वोल्टेज से दुकान में लगे लगभग दस बल्ब, सीसीटीवी कैमरा, टीवी आदि जल गए। एक अन्य दुकान के मालिक राहुल जैन ने बताया कि प्रात: दस बजे दुकान खोलने के बाद जैसे ही बिजली का बटन चालू किया तो अचानक पावर बढ़ने से सारे विद्युत उपकरण जल गए। विद्युत विभाग के जेई केएस भंडारी ने बताया कि नगर निगम गेट के सामने ज्वाइंट टूटने से बिजली का तार दूसरे तार से चिपक गया। दोनों तारों के आपस में चिपकने से यह समस्या उत्पन्न हुई। फिलहाल तार ठीक कर दिया गया है जिससे विद्युत सप्लाई सुचारु हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें