फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्र व जनहित में कार्य करें अधिकारी : रिजिजू

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

मसूरी। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरन रिजिजू ने शुक्रवार को लाल बहादुरशास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी (एलबीएस) में आयोजित 93वें फाउंडेशन कोर्स के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान रिजिजू ने सभी अधिकारियों से राष्ट्र व जनहित में कार्य करने का संदेश दिया। समारोह में 370 ट्रेनी आईएएस समेत आईएफएस व आईपीएस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरन रिजिजू शुक्रवार दोपहर विशेष विमान से मसूरी के पोलो ग्राउंड पहुंचे थे। यहां से उनका काफिला एलबीएस अकादमी पहुंचा। मसूरी पहुंचने पर आईएएस अकादमी के डिप्टी डायरेक्टर ने रिजिजू को गुलाब का फूल देकर स्वागत किया। एलबीएस में आयोजित समारोह के समापन के बाद रिजिजू ने मीडिया से कहा कि वे खुशनसीब हैं कि उन्हें पांचवी बार आईएएस अकादमी में आने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि मैं भी पर्वतीय क्षेत्र का निवासी हूं इसलिए भी मुझे यहां आना बहुत अच्छा लगता है। रिजिजू ने कहा कि देश के विकास में सभी अधिकारियों का योगदान अहम होता है। ऐसे में अधिकारियों का मार्गदर्शन अत्यंत जरूरी है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी हमला बोला। रिजिजू ने कहा कि देश की जनता जानती है कि कांग्रेस सरकार में किस तरह के कारनामे हुए हैं। भाजपा शासन में कांग्रेस के कारनामों का पर्दाफाश किया जा रहा है जिससे कांग्रेस बौखला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें