फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शहीद सैनिक मेले का हुआ शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
देवाल। ब्लॉक के सवाड़ गांव में शुक्रवार से दो दिवसीय शहीद सैनिक मेले का आयोजन हुआ। थराली विधायक मुन्नी देवी शाह ने मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान विधायक मुन्नी देवी शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष रमवती देवी और पूर्व सैनिकों ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित करते हुए प्रथम विश्व युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद आयोजित कार्यक्रम में हिमालयन पब्लिक स्कूल देवाल और जीआईसी सवाड़ के छात्र-छात्राओं के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। ककड़ी झील मां, मिर्च पीसी सील मां..., जय भगोती नंदा नंदा ऊंचा कैलाश की..., बेडू पाको बारामास... गीत की प्रस्तुति ने खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन

मेले का शुभारंभ करते हएु विधायक मुन्नी देवी शाह ने कहा कि सवाड़ गांव के जांबाज सैनिकों ने देश की रक्षा करने के लिए अपने प्राण न्योछावर किए हैं। उनका बलिदान हमेशा याद रहेगा। उन्होंने मेले के सफल संचालन के लिए विधायक निधि से एक लाख रुपये देने की घोषणा की। जिला पंचायत अध्यक्ष रमवती देवी ने कहा कि सवाड़ गांव की मूलभूत समस्याओं के निराकरण के प्रयास किए जाएंगे और जिले में संचालित सभी मेलों की सूची तैयार कर राज्य सहायता के लिए सरकार को भेजी जाएगी। क्षेत्र पंचायत प्रमुख उर्मिला बिष्ट ने कहा कि सवाड़ देश का पहला ऐसा गांव है जहां के 22 सैनिकों ने प्रथम विश्व युद्ध में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया था। उन्होंने मेला मंच के निर्माण के लिए डेढ़ लाख रुपये देने की घोषणा की। इस दौरान लोगों ने विगत वर्ष सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की ओर से मेले में की गई घोषणाओं पर अमल नहीं किए जाने पर रोष जताया। मेले में कृषि, उद्यान, सैनिक कल्याण आदि विभागों ने स्टॉल लगाए और ग्रामीणों को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारियां दी गईं। महिपत सिंह और सुरेंद्र सिंह के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल भरत सिंह, मेला समिति के अध्यक्ष आलम सिंह, संरक्षक इंद्र सिंह, धन सिंह, आनंद सिंह रावत, महावीर बिष्ट, हरेंद्र कोटेड़ी, प्रधान देवकी देवी, मनोज कुमार, बसंती देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें