श्रीनगर। केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र एसएसबी श्रीनगर में तीसरे प्लाटून कमांडर कोर्स में सहायक उपनिरीक्षक महिपाल सिंह राणा ने आल ओवर ट्रेनिंग में प्रथम स्थान हासिल किया है। प्रशिक्षण समापन के मौके पर कमांडेंट नागेंद्र सिंह रौतेला ने सभी प्रशिक्षुओं को अपने कौशल व ज्ञान को देश व समाज हित में सही दिशा में क्रियान्वित करने को कहा।
शुक्रवार को केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र में आठ सप्ताह से आयोजित हो रहे तीसरे प्लाटून कमांडर कोर्स समापन मौके पर बल के कमांडेंट नागेंद्र सिंह रौतेला ने सभी प्रशिक्षुओं को बधाई दी। उन्होंने बताया कि 8 अक्टूबर से शुरू हुए इस कोर्स में पश्चिमी बंगाल-10, हिमाचल प्रदेश-26, राजस्थान-21, उत्तराखंड-50, गुजरात से पांच, आसाम से छह व सिक्किम से तीन प्रशिक्षुओं ने प्रतिभाग किया है। जिन्हें मुख्य तौर पर नेतृत्व कौशल बढ़ाने के साथ ही अनेक महत्वपूर्ण विषयों के बारे में प्रशिक्षित किया गया है। प्रशिक्षण में सहायक उपनिरीक्षक महिपाल सिंह प्रथम, प्रहलाद कुमार द्वितीय व उम्मेद सिंह तीसरे स्थान पर रहे। समापन मौके पर कोर्स समन्वयक राजन कुमार राज, डा. विनीत अग्रवाल, ममता अग्रवाल, केएस चौहान, डा. एससी सुखदेव, प्रकाश चंद्र जोशी, आदि मौजूद थे।