फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजेंद्र रावत बनें चमोली जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। चमोली जिला सहकारी बैंक के बुधवार को चुनाव संपन्न हो गए। पद के लिए एक ही नामांकन होने पर भाजपा के गजेंद्र सिंह रावत निर्विरोध अध्यक्ष और ऊखीमठ के मुरलीधर भट्ट उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद व उपाध्यक्ष पद पर मिली जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर गोपीनाथ मंदिर तक विजय जुलूस निकाला।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत व उपाध्यक्ष मुरलीधर भट्ट ने अपनी-अपनी प्राथमिकताएं गिनाते हुए कहा कि चमोली जिला सहकारी बैंक को राष्ट्रीयकृत बैंक की तरह ही सुविधा संपन्न बनाया जाएगा। अधिक आबादी वाले क्षेत्रों में नई बैंक शाखाएं खोलने पर भी जोर दिया जाएगा, जिससे बैंक का विस्तार हो सके। नवनिर्वाचित अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत इससे पूर्व पीजी कॉलेज गोपेश्वर में छात्र संघ अध्यक्ष, ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य भी रह चुके हैं। मौजूदा समय में वे भाजपा जिला महामंत्री का पद भी संभाल रहे हैं। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल, जिला भेेषज संघ के अध्यक्ष सत्येंद्र असवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष नवल भट्ट, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष हर्षवर्द्धन मैठाणी, राजेंद्र ममगाईं, नीलम सिंह नेगी, मोहन सिंह, सांसद प्रतिनिधि रघुवीर बिष्ट, अनसूया प्रसाद भट्ट, प्रेमबल्लभ भट्ट और विनोद कनवासी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें