फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी भी गिर सकते हैं विद्युत पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। वार्ड संख्या 19 में विद्युत पोल की स्थिति इस कदर है कि वह कभी भी गिर सकते हैं। इससे बड़ी दुर्घटना होने की पूरी आशंका हैं। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने विद्युत वितरण खंड के उपखंडीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मंगलवार को स्थानीय निवासी राधा देवी के नेतृत्व में लोगों का दल विद्युत वितरण खंड के उप खंडीय अधिकारी से मिला। उन्होंने बताया कि वार्ड संख्या-19 शांतिनगर गुल्हाटी प्लाट के समीप डॉ. वीएन तिवारी के मकान के समीप दो विद्युत पोल जिसका नंबर 8-69, एम-161 है, जोकि जड़ से पूरी तरह से गल चुके हैं।
विज्ञापन

यह पोल सीधे खड़े न होकर तिरछे हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह कभी भी गिर सकते हैं। इससे बड़ी दुर्घटना हो सकती है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से इस संबंध में कार्यवाही करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में विपिन, अर्जुन सिंह, रोहित, साधु सिंह पाल, दीपिका, सोनू वर्मा, हेमा, गंगा देवी, सीताराम राजभर, रोहित, नितिन, विशाल, स्वाति आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें