फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 मीटर दौड़ में राम व शिल्पा ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती । खेल विभाग नरेंद्रनगर की ओर से दो दिवसीय ओपन अनुसूचित जाति बालक-बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। मंगलवार को मुनिकीरेती स्थित स्टेडियम में आयोजित खेल प्रतियोगिता का पूर्णानंद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संदीप मोहन व नेशनल खिलाड़ी सूर्यवंशी ने शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज नरेंद्रनगर, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज नरेंद्रनगर, पावकी देवी इंटर कॉलेज, पूर्णानंद इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी कृष्ण मोहन ने बताया कि खिलाड़ियों के जाति प्रमाणपत्र का निरीक्षण कर ही एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रवेश दिया गया है। प्रतियोगिता की 200 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में राम प्रथम, सचिन द्वितीय और सागर तृतीय स्थान रहे। बालिका वर्ग में शिल्पा, मोनिका और लक्ष्मी ने क्रमश: प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर बालक वर्ग में मंतोष, अमन और राम, 800 मीटर बालक वर्ग में रोशन, धुव्र और आशू ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। लंबी कूद बालक वर्ग में रोशन, मंतोष और ऋतिक ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। शेष प्रतियोगिताएं और पुरस्कार वितरण बुधवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें