ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । श्री सत्यसाईं बाबा संस्थान के मधुसूदन नायडू के सानिध्य में परमार्थ निकेतन में तीन दिवसीय साधना शिविर का आयोजन किया किया गया। इसमें देश-विदेश के 600 साधक भाग ले रहे हैं। परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती, स्वामी मधुसूदन नायडू, साध्वी भगवती सरस्वती व नरसिंह मूर्ति ने आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा की। इस मौके पर चिदानंद मुनि ने कहा कि परमार्थ निकेतन और सत्य साईं बाबा ट्रस्ट मिलकर शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में मिलकर कार्य करेंगे।
ऐसी योजना बनाई जाए कि देश विदेश से आने वाले पर्यटकों को उत्तराखंड आने के लिए प्रेरित किया जाए जिससे गंगा की पवित्रता, पहाड़ों का सौंदर्य एवं हिमालय का दिव्य दर्शन हो सके। स्वामी ने जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन की बेहतर संभावनाओं के विषय में मधुसूदन नायडू से विचार विमर्श किया। इस दौरान आध्यात्मिक साधना शिविर में विश्व कल्याणार्थ एवं शांति पूर्णोत्सव के साथ ही ध्यान, सेवा, साधना एवं समर्पण की महिमा का संदेश दिया। स्वामी ने उपस्थित युवाओं को गांव सेवा, स्वच्छता, जल संरक्षण और वृक्षारोपण का संकल्प कराया।